Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भीम की तरह खाना खाता है यह बच्चा, भूख मिटाने में कर्जदार हो गए पिता

जकार्ता। इंडोनेशिया में रहने वाले इस 10 साल के बच्चे आयरा सोमांत्री को यदि छोटा भीम कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। उसके पिता अदे सोमांत्री ने बताया कि वह एक दिन में करीब 5 किलो चावल अकेला ही खा जाता है।

इस बच्चे का वजन एक हाथी के बच्चे के बराबर हो गया है। आयरा जब एक जगह बैठ जाता है तो उसे उठने में काफी परेशानी होती है। अपना कोई काम खुद कर पाता है। हर काम के लिए इसे एक आदमी की जरूरत होती है।

इसी वजह से वह स्कूल भी नहीं जा पाता है। उसके साइज के कपड़े भी नहीं मिलते हैं, इसलिए वह शरीर पर एक कपड़ा बांधकर बैठा रहता है। आयरा के पिता ने बताया कि ये एक दिन में 5 से ज्यादा आदमियों का खाना अकेला ही खा जाता है।

ये बच्चा दिन में कई बार खाना खाता है और कई बार रात में भी खाने की जिद करता है। खेती-किसानी करने वाले अदे ने बताया कि जब इसे भूख लगता है तो ये जोर-जोर से चिल्लाने लगता है जिस वजह से मजबूरी में इसे कुछ न कुछ खाने को देना ही पड़ता है।

अदे ने कहा कि उनकी इतनी कमाई नहीं है कि वह बच्चे का पेट भर सकें। डॉक्टरों के कहने पर उसके माता-पिता ने उसे डाइटिंग करवाना शुरू किया। इससे उसका वजन 16 किलो कम होकर 191 किलो रह गया है।

अब डॉक्टरों ने कहा कि उसकी सर्जरी ही करनी होगी। उसकी इसके आदत के कारण ही इसका परिवार कर्ज में डूब चुका है। उसके पिता की आमदनी इतनी कम है कि वो इस बच्चे की भूख मिटाने के लिए कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं।