Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत ने चीन के OBOR से टक्कर लेने के लिए लॉन्च किया एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर

bussnessभारत ने गुरुवार को गुजरात में चल रहे अफ्रीकी विकास बैंक की बैठक में एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर को लॉन्च किया। भारत के इस पहल को चीन की महत्वाकांक्षी योजना वन बेल्ट वन रोड यानी ओबीओआर प्रोजेक्ट को टक्कर देने के लिए भारत की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 
भारत का ये प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिन्जो आबे की संयुक्त दृष्टिकोण का परिणाम है। इस भारत-जापान सहयोग का लक्ष्य अफ्रीका में क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना है, जो डिजिटल कनेक्टिविटी से परिपूर्ण हो। 

इस परियोजना के अंतर्गत भारत और जापान साथ मिलकर अफ्रीका, ईरान, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम करने की योजना पर काम करेगा। 

अफ्रीका के साथ भारत के विकास सहयोग का लंबा इतिहास रहा है और भारत ने कई अफ्रीकी ई-नेटवर्क जैसे अनूठे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र के विकास के लिए योगदान दिया है। भारतीय कंपनियों की अफ्रीका में स्थायी उपस्थिति हैं। एक्ज़िम बैंक विकास ऋण कार्यों को चलाने के लिए प्रमुख संगठन है। 

इस मामले से संबंधित एक अधिकारी ने बताया कि सस्ती, उचित और अनुकूलनीय प्रौद्योगिकी प्रदान करने में भारत का नाम है। यह परियोजना निष्पादन और कई विकासशील देशों में तकनीकी क्षमताओं के निर्माण में भी काम कर रहा है। 

गौरतलब है कि इस कॉरिडोर की घोषणा जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पिछले वर्ष नवंबर में जापान यात्रा के दौरान की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.