Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत के अनीश ने जूनियर निशानेबाज़ी विश्व चैंपियनिशप में जीता स्वर्ण

1b4129c984a3e1d988d080db32fe0f7dनई दिल्ली : हरियाणा के 15 वर्षीय अनीश भनवाला ने शनिवार को आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाज़ी विश्व चैंपियनशिप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया। जर्मनी में आयोजित इस चैंपियनशिप में अनीश ने 579 अंक बनाकर जूनियर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वहीं, अनीश की बदौलत भारत ने टीम इवेंट में भी रजत पदक जीता और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। अनीश का स्कोर दूसरे स्थान पर रहे जर्मनी के फ्लोरियन पीटर से सात अंक ज्यादा रहा। पीटर ने 572 का स्कोर किया।  

यूक्रेन के पाब्लो कोरोसतेलोव ने 570 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। टीम स्पर्धा में अनीश के टीम साथी अनहद जवांडा ने  561 और संभाजी पाटिल ने 547 का स्कोर किया। भारत ने कुल 1678 के स्कोर के साथ टीम स्पर्धा का रजत जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published.