Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत और ब्रिटिश सैनिकों ने राजस्थान में किया युद्धाभ्यास

आप सभी जानते ही है कि अजेय वॉरियर -2017 युद्धाभ्यास की शुरुआत 1 दिसंबर को हो चुकी थी, और अभी यह युद्धाभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और ब्रिटिश सैनिकों के बीच किया है।

इसमें भारतीय वायु सेना के प्रतिनिधि द्वारा विशेष हेलीबॉर्न ऑपरेशन के बारे में बताया गया और सभी सैनिकों द्वारा इन नियमों का पालन भी किया गया। यह एक सफल अभ्यास रहा और इस अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टरों से सैनिक हाथ में बंदूक लिए उतरते दिखाई दिए। यह अभ्यास 14 दिनों तक चलने वाले होते है।

इसमें भारतीय सेना की ओर से राजपूताना राईफल्स की 20वीं बटालियन की एक कंपनी और ब्रिटिश सेना की ओर से रॉयल एं​गलियन रेजी​मेंट की पहली बटालियन हिस्सा ले रही हैं। होने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों सेनाओं के 120-120 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं दोनों सेनाओं ने एक दूसरे के अनुभव एक दूसरे से शेयर किए है।