Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत अंतरिक्ष में स्थापित कर सकता है स्वयं का स्टेशन

space-station_58abc0b88403f (1)नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत के वैज्ञानिकों में वह दम है जो कि देश को अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने में सहायता करवा सकता है। हालांकि वैज्ञानिकों द्वारा कहा गया कि इसके लिए यह आवश्यक है कि भारत किसी महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए दीर्घकालिक तौर पर कार्य करता हो। इसरो के प्रमुख एएस किरण कुमार ने एक समारोह के दौरान कहा कि भारत अपना स्वयं का स्टेशन स्थापित कर सकता है।

हालांकि उन्होंने कहा कि यदि स्टेशन बनाना है तो फिर लंबी सोच की जरूरत है और किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए यह अधिक योग्य होगा। उनका कहना था कि यदि हम इसे लेकर जल्दी कार्य करें तो यह बेहद अच्छा होगा। किरण कुमार द्वारा कहा गया कि इसरो उपग्रह प्रक्षेपण क्षेत्र में देश की क्षमता में बढ़ोतरी हेतु उद्योग के किसी समूह के साथ संयुक्त कार्य करने को लेकर सोच को विकसित कर रहा है।

इसरो द्वारा यह कहा गया है कि भारत को अपने सैटेलाईट कार्यक्रम बढ़ाने होंगे यदि भारत संचार और मौसम के ही साथ जमीन को लेकर शानदार जानकारियां चाहता है तो और सैटेलाईट छोडने होंगे। इसरो प्रयास कर रहा है कि अंतरिक्ष के कार्यक्रम कम खर्च में किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.