Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: PMO के हस्तक्षेप के बाद दो प्रोफेसरों पर लगा छेड़छाड़ का बड़ा आरोप, केस दर्ज….

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने निजी कॉलेज के दो प्रोफेसरों पर महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पीएमओ ने बिलासपुर पुलिस को लिखित आदेश दिया था कि इस केस में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
कोतवाली पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात सुबीर सेन और दुर्गा शरण चंद्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बिलासपुर के डीपी विप्रा कॉलेज में सेन कामर्स और चंद्रा भौतिकी के प्रोफेसर हैं। 
सिन्हा ने बताया, पीड़िता सैन्य कर्मचारी की विधवा है। उसने सैन्य कल्याण बोर्ड में शिकायत दी कि आरोपी उससे छेड़छाड़ करते हैं और अश्लील टिप्पणी करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
बोर्ड ने यह शिकायत पीएमओ भेज दी। इसके बाद बिलासपुर पुलिस को 11 दिसंबर को पीएमओ का यह आदेश मिला। प्राथमिक जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।