Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: पीएम मोदी ‘मन की बात’ में आज इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात

506278-modi-resizedप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देश की जनता को 30वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए संबोधित करेंगे। इससे पहले 26 फरवरी को अपने 29वें मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों को सराहना की थी। आज मन की बात कार्यक्रम में उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम यूपी चुनाव में प्रचंड जीत और बोर्ड के एग्जाम पर कुछ बोल सकते हैं।
  
पिछले कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि इस दिन हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व के सामने भारत का सर गर्व से ऊँचा किया है। दरअसल ‘मंगलयान’ भेजने के बाद पिछले दिनों इसरो ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसरो ने मेगा मिशन के जरिये एक साथ विभिन्न देशों के 104 उपग्रह अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किए थे। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रसारित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.