Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: कर्ज माफी एवं विभिन्न मांगों को लेकर हिंसक हुआ किसान आंदोलन, CM शिवराज से हुई किसानों की चर्चा

Farmers-strike_5934d650838dd (1)भोपाल। देशभर में कर्ज माफी और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने आंदोलन किया। हालांकि महाराष्ट्र में किसान आंदोलन समाप्त हो गया लेकिन मध्यप्रदेश में यह जारी है। मध्यप्रदेश में आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी हिंसक हो उठे। कुछ स्थानों पर इन लोगों ने पथराव किया और तोड़फोड़ तक कर दी। हालांकि उज्जैन में भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक में भाग लिया गया।

किसानों ने अपनी महत्वपूर्ण मांगों को मान लिया। बैठक के बाद भारतीय किसान संघ और किसान सेना ने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा भी की। रतलाम में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हिंसक घटना में पुलिसकर्मी घायल हो गए और एएसआई पवन यादव की आंख में चोट पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकी आंख फूट गई।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में आग लगा दी। किसानोें ने पुलिस पर पथराव किया। सीएसपी एसआर दंडोतिया, दो टीआई अजय नायर व बीडी वीराच, एक सब इंस्पेक्टर बहादुर खान समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में लगभग 125 लोगों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानोें की बैठक ली। जिसमें उन्होंने किसानों को कहा कि सरकार गर्मी में समर्थन मूल्य पर मूंग क्रय करेगी।

किसानों से सरकार लगभग 8 रूपए किलो प्याज क्रय करेगी। हालांकि भारतीय किसान संघ आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर चुका है लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शनकारी विरोध पर आमादा हैं। प्रदर्शन के दौरान शनिवार को इंदौर के राजेंद्र नगर चौराहे पर उपद्रव हुआ। जिसमें पुलिस ने राऊ के कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के भाई भरत व नाना पटवारी समेत 13 लोगों पर बलवा, आगजनी व पुलिस जवानोें पर हमला करने और शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.