Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: आज के दिन रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, DTC ने द‌िया बहनों को तोहफा

दिवाली वाले दिन यानि बृहस्पतिवार को मेट्रो की सेवाएं रात को दस बजे तक ही मिलेगी। मेट्रो की सभी लाइनों के आखिरी स्टेशन से रात दस बजे मेट्रो चलेगी। उसके बाद सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। यह व्यवस्था एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी रहेगी वहां पर रात दस बजे तक ही सेवाएं मिलेगी।

सुबह की सेवाएं पहले की तरह सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट लाइन पर सुबह 4:45 बजे सेवा शुरू होगी लेकिन रात की सेवाएं दस बजे तक ही रहेंगी।

मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वह मेट्रो का रात का टाइमटेबल ध्यान में रखकर यात्रा करें। फिर दीवाली के अगले दिन यानि शुक्रवार से सेवाएं पहले की ही तरह सामान्य रहेंगी।

भईया दूज पर महिला यात्रियों को डीटीसी कराएगी मुफ्त सफर 
शनिवार को भइया दूज वाले दिन दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त सफर कराएगी। दिल्ली सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की है।डीटीसी की सभी बसों एसी और नॉन एसी बसों दोनों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। डीटीसी के मुताबिक सुबह 8 बजे से लेकर रात दस बजे तक मुफ्त सफर का तोहफा मिलेगा।

दिल्ली के अलावा दिल्ली एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुडग़ांव) शहरों में जाने वाली बसों में भी यह सुविधा मिलेगी।