Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ब्राह्मण परिवारों के बीच हुआ घमासान, 30 घायल

संवाददाता
मोहम्मदी-खीरी 
महज तीन बीघा जमीन की खातिर दो ब्राह्मण परिवारों के बीच खूनी संघर्ष सा विवाद हुआ। दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों लोग आकर टकरा गई। जबरदस्त लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष ने दोनों पक्षों से ढाई दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को लाकर स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत के चलते नौ लोग जिला अस्पताल रेफर हो गए। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है जबकि दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने का इंतजार है। संघर्ष में एक पक्ष ग्राम प्रधान का है और दूसरा पक्ष उनके रिश्तेदार का। 
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम बस्तौली में प्रधान पति विजय शुक्ला व उनके रिश्तेदार अवधेश मिश्रा के बीच 3 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
IMG-20170610-WA0019
दोनों के बीच इसी जमीन को लेकर एक मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। इसी जमीन पर पिलर बनाने के लिए अवधेश मिश्रा पक्ष के लोग वहां पहुंचे। जमीन पर पिलर बनाने का विजय शुक्ला पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मार पीट होने लगे। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डण्डों से मारपीट हुई। आरोप है कि प्रधान पति ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का रिवाल्वर छीन लिया। वहीं प्रधान पक्ष का आरोप है कि रिवाल्वर से फायर किये गये जिससे उनके पक्ष का एक व्यक्ति गम्भीर है। मारपीट में अबधेश मिश्रा सहित उनके पक्ष के यक्ष दत्त, नवल मिश्रा, दिलीप पाठक व राजेश पाठक घायल हुए वही विजय शुक्ला पक्ष के नीलम शुक्ला, रानी शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, अनूप शुक्ला, रामऔतार शुक्ला, नीरज शुक्ला, किरन शुक्ला व लल्लन शुक्ला। विजय शुकला पक्ष का कहना है कि लल्लन शुक्ला के सर में रिवाल्बर का फायर लगा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी भेजा जहां से 9 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि घटना में जमीन पर कब्जे का विवाद सामने आ रहा है। एक पख की तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.