Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बोले कोश्यारी, यूपी के अधिकारियों को छोड़नी होगी हठधर्मिता

08_05_2017-koshiyariनैनीताल: चुनाव से पहले यूपी और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के बंटवारे का मामला जल्द सुलझाने का दावा करने वाले भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी अब यूपी के अधिकारियों को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को हठधर्मिता छोड़नी होगी। 

नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती व सचिव से बात कर उन्होंने राज्य का पक्ष बता दिया है। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर बांध से टिहरी की तरह यूपी को फायदा मिलेगा। बांध की वजह से राज्य को पुनर्वास के लिए जमीन की जरूरत होगी।  

एक सवाल के जवाब में कोश्यारी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की तुलना मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान से करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री काम मे विश्वास करते है। 

शराब आंदोलन मामले में कहा कि भाजपा शराब पर अंकुश की पक्षधर है। 1977  में जब शराब बंदी हुई तो अवैध शराब बनने लगी। ऐसा भी नही होना चाहिए। कोश्यारी ने कहा कि देश का मनोबल ऊंचा होना और जनता का भरोसा जीतना पीएम मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर विधायक संजीव आर्य, दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.