Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बुजुर्गो को अब हल्के व्यायाम से मिलेगा लाभ

आर्थराइटिस से पीड़ित बुजुर्गो के लिए राहत वाली खबर है। हल्के व्यायाम से उन्हें होने वाले दर्द में आराम मिल सकता है। यह बात अमेरिका के शरीर विज्ञानियों के अध्ययन में सामने आई है। बताया गया है कि हल्का व्यायाम मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से संबंधित अन्य तरह की समस्याओं में भी राहत दे सकता है। यह व्यायाम कुर्सी पर बैठकर या चटाई पर लेटकर भी किया जा सकता है। यह तब तक किया जाना चाहिए जब तक शरीर आराम से उसका साथ दे।

06_11_2016-exc

अध्ययन में देखा गया कि तमाम मामलों में अंगों का पर्याप्त इस्तेमाल न होने से उनमें जड़ता की स्थिति पैदा हो जाती है और वह दर्द, कमजोरी और अन्य समस्याओं का कारण बनती है। इस अध्ययन के परिणामों की जानकारी अमेरिका के हॉस्पीटल फॉर स्पेशल सर्जरी के मैनेजिंग डायरेक्टर थियोडोर फील्ड्स ने दी है। उन्होंने बताया- अध्ययन में चीन के श्वांस नियंत्रण अभ्यास के भी लाभ देखे गए। यह अध्ययन हड्डियों और मांसपेशियों की समस्याओं से पीड़ित 256 लोगों के इलाज के दौरान किया गया। इसमें से 93 प्रतिशत महिलाएं थीं और 73 प्रतिशत की उम्र 60 से 79 वर्ष के मध्य थी।

व्यायाम से पहले उनके दर्द और तकलीफों के बारे में जानकारी की गई और व्यायाम के बाद जाना गया। उन्हें होने वाला लाभ साफ तौर पर महसूस किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.