Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बिना इंटरनेट एंड्रायड फोन पर खेलें ये 5 ऑनलाइन गेम्स

आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल games-without-internet_20161120_151226_20_11_2016 सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट के लिए ही किया जाता है। कुछ लोग फोन का इस्तेमाल गेम खेलने के लिए भी करते हैं। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि शानदार गेम सिर्फ ऑनलाइन ही खेले जा सकते हैं। तो ऐसा नहीं है। आप बिना इंटरनेट के भी एंड्रायड फोन पर बेहतरीन गेम खेल सकते हैं। हम आपको ऐसे 5 गेम के बारे में बताएंगे जिन्हें एक बार डाउनलोड कर बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है।

इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह गेम सिंगल और मल्टीप्लेयर मोड पर खेला जा सकता है। गेम खेलते समय आने वाली साउंड गेम को और भी रोचक बनाती है। इस गेम को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस गेम में आपको लाइट फेड होने से पहले प्लेटफॉर्म बदलना होता है। गेम के दौरान आपको फेड लाइट को भी रिचार्ज करना होगा और रिचार्ज करने के लिए लाइट क्रिसिटल इकट्ठे करने होंगे। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसे एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.1 या उससे ज्यादा के वर्जन पर डाउनलोड किया जा सकता है।

ये गेम खासतौर से उन लोगों के लिए हैं जिन्हें फाइट वाले गेम पसंद हैं। इस गेम में शानदार ग्राफिक्स और साउंड का इस्तेमाल किया गया है। इस गेम में हर लेवल पर मुश्किलें बढ़ती हैं। यह भी गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।

अगर आपको जॉम्बी पर आधारित मूवी पसंद है तो ये गेम आपको काफी पसंद आएगा। इसमें जॉम्बी नाम का कैरेक्टर दिया गया है जो मरता ही नहीं है। इसी जॉम्बी से आपको फाइट करनी होगी। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या आपने स्टार वार्स मूवी देखी है? अगर हां, तो आप इस गेम को आसानी से खेल सकते हैं। इसे स्टार वार्स की तरह ही बनाया गया है। इसमें दुश्मन आपकी गैलेक्सी पर हमला कर देता है तब आपको उसे बचाना है। इसे भी फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.