Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही राहत सामग्री -जितिन प्रसाद

देव श्रीवास्तव

लखीमपुर खीरी|

कांग्रेस के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा धौरहरा क्षेत्र में बाढ़ को लेकर किये गये दौरे को फर्जी बताते हुये। प्रशासन पर बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत के नाम पर परोसे जा रहे भोजन और राहत पहुचाने के नाम पर खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। बताते चले कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने आज धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के कई गांवों का भर्मण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द बाटा। इस दौरान बाढ़ पीड़तों के राहत में हो रही लापरवाही को लेकर इसे जिला प्रशासन की उदासीनता बताया ।

                                                             बाढ़ पीड़ितों के साथ जीतिन प्रसाद

पीड़ितों को नहीं मिली राहत सामग्री

जितिन प्रसाद ने बताया कि धौराहरा तहसील के कई गांव बाढ़, कटान से प्रभावित। इसके बावजूद कटान पीड़ितों तक कोई राहत सामग्री नही पहुँच रही है।उन्होंने यह भी बताया कि हकीकत यह है कि बाढ़ पीड़ित भूखों मर रहे। लेकिन प्रशासन,सांसद विधायक अपने मे मस्त है। इस दौरान जितिन प्रसाद ने तहसीलदार को  जम कर लताड़ लगाई। उन्होंने जमीनी हकीकत बताते हुये। कहा कि बाढ़ पीड़तों को राहत के नाम पर तो कागजो में त्रिपाल तो दर्ज हैं। लेकिन उन्हें  बाटी जा रही।कमजोर और फटी हुई पंनिया खाने के नाम पर दिए जा रहे सड़े आलू शाम ढलते ही अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते है। बाढ़ पीड़ित नही कोई रौशनी का इंतेजाम तक नही। ऐसे ही सडको पर पड़े रहते है।बाढ़ पीड़ित। साथ ही नकोई लंगर,न पानी की उचित व्यस्था की गई है। अंत मे उन्होंने बाढ़ पीड़तों से कहा कि कांग्रेस सदैव उनके साथ है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों और बाढ़ पीड़तों के हित मे काम किया है। और आगे भी करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.