Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बाग के रखवाले ने किया दस साल की लड़की से बलात्कार

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
थाना व कस्बा सिंगाही में दस साल की लड़की के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को अपने चार मोहल्ले के ही चार लड़कों के साथ कस्बे की उत्तर एक आम की बाग में अमिया बीनने गई थी। उस समय बाग बचा रहे एक युवक ने घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बे की एक दस साल की किशोरी अपने आठ साल के चचेरे व मोहल्ले के हमउम्र लड़कों के साथ उत्तर खैरीगढ़ रोड से लगी एक आम की बाग में रोजाना भांति अमिया बीनने गई थी। अमिया बीनने के दौरान ही बाग की रखवाली कर रहे मनोज यादव ने तीनो लड़कों को बाग के दूसरे छोर पर अमिया बीनने भेज दिया। इसके बाद बाग में कमरे के ऊपर ले जाकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। काफी देर बाद चारों लड़के अमिया बीन कर  मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी ने घटना की बाबत कहीं बताने पर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बाग से भगा दिया। इसके बाद लड़की घर पहुंची लड़की उस समय उसकी मां चारा लेने गई थी। वापस लौटने उसने पूरी घटना अपनी मां से बताई जिसके बाद धीरे धीरे यह बात मोहल्ले के लोगों को पता चली। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों सौ नंबर पर सूचना दी सूचना के सौ नंबर की टीम ने सिंगाही एसओ एस के सिंह को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनोज को बाग से ही दबोच लिया। परिजनो ने शुक्रवार को तीन लड़कों को गवाह बनाते हुए तहरीर दी है। जिसके आधार पुलिस ने दुराचार व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर। लड़की को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.