Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बसपा समर्थक ने सपा समर्थक को मारी गोली

Lakhimpur/Dev Srivastava: ईसानगर थाना क्षेत्र में अलसुबह चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बसपा के एक समर्थक ने मायावती के पक्ष में वोट न देने पर एक वोटर को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

goli lakimpur

वोट डालने की बात पर मारी गोली

ईसानगर थाना क्षेत्र के मंदूरा गांव निवासी रमेश लोध (40) पुत्र विश्राम लोध प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ 270 पर वोट डालने गया था। वहां से वापस लौटते समय मुन्नी लाल पुत्र शिवराज पासी ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रमेश को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचे रमेश लोध से जब बात की गई तो उसने बताया कि जब वह वोट डालने के लिए बूथ जा रहा था तो मुन्नी लाल मिल गया। मुन्नी लाल ने कहा कि यदि वोट देना है तो मायावती को दो नहीं तो हम वोट डालने नहीं देंगे। रमेश इस बात से तैयार नहीं हुआ। जब वह वोट डालकर बूथ के बाहर निकला तो थोड़ी दूर पहुंचने पर मुन्नी लाल ने उसे गोली मार दी। बायें कंधे पर गोली लगी है। हादसे के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया है।
 बताया जाता है कि मुन्नी लाल चोरी-चकारी का काम करता है। वह चोरी के मामले में जेल गया था लेकिन कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर आया है। इसके बाद वह राजनीति करने लगा। उधर यह भी बताया जाता है कि रमेश लोध समाजवादी पार्टी का समर्थक था। लिहाजा इस संघर्ष को सपा व बसपा से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने व मामले का खुलासा करने के निर्देश क्षेत्रीय पुलिस को दिए हैं।

वीडियो:

               

Leave a Reply

Your email address will not be published.