Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बवाल:ताजिया निकालने के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष,फूंका युवक का घर

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी।
जिले मे कई जगह ताजिया दफन के दौरान हुआ खूनी संघर्ष वही थाना ईशानगर क्षेत्र में बीती रात ताजिया निकलने को लेकर
दो समुदायो के बीच जमकर मार पीट हुई। जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।अभी भी स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।
 

ग्राम समैसा में ताजिया को लेकर हुआ बवाल

जानकारी के अनुसार ग्राम समैसा में ताजिया कर्बला पर ले जाई जा रही थी। इसी बीच कुछ ताजियादारो ने गांव के ही सुकई के घर के पास लगा पुराना नीम का पेड़ काट दिया। जिससे दोनों समुदायों में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते मार-पीट तक पहुँच गई। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। तब तक वह के हालात काफी बिगड़ चुके थे। दोनों पक्षों में चाकू-छुरी पत्थर तक चल चुके थे। इसी बीच किसी ने सुकई के घर मे आग लगा दी। यह देख दूसरे पक्ष आग बबूला हो गया। और काफी देर तक स्थिति गम्भीर बनी रही। इस दौरान कई बाइके भी आग के हवाले कर दी गई। यह देख मौके पर पहुची सीओ धौरहरा निष्ठा उपाधयाय ने पहले दोनों पक्षो को समझने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष सुनने को तैयार नही थे। बात बनती न देख सीओ ने भीड़ को खदेड़ा। इसके बात घटना मे घायल को समुदायक स्वास्थ्य केंद् भिजवाया। वही घाटन में गंभीर रूप से घायल रामनरेश को डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना के बाद कई थानों की पुलिस गांव में अपना डेरा डाल दिया है।
 
पूरे घटना क्रम में सीओ निष्ठा उपाधयाय ने बताया कि ताजिया निकलने को लेकर विवाद हुआ था। अब स्थिति शांति पूर्णवनी हुई है। घायलो का उपचार चल रहा है।

सीओ ने दिखाई सूझ बूझ 

ग्राम समैसा में हुये बावल में सीओ धौरहरा निष्ठा उपाध्याय ने बड़ी हक सूझ-बूझ के साथ काम किया। नही तो यह घटना और भी ज्यादा बयावर हो सकती थी।