Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बर्थडे स्पेशल: बचपन में कुछ इस तरह के तेवर थे आलिया भट्ट के, अपने देखा क्या?

बी टाउन की लाडली आलिया भट्ट आज अपना 25 वां बर्थडे मना रहीं हैं। 15 मार्च 1993 में जन्मी आलिया फिल्मकार महेश भट्ट और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सोनी रजदान की बेटी हैं। आलिया ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है।

आलिया ने अपना फिल्म करियर करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से शुरू किया था। आलिया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 16-17 साल की थी तब परिवार से झूठ बोलकर लेट नाइट पार्टी में गई थी। जिसके बाद उन्हें अपने पिता से इसके लिए डांट भी पड़ी थी।

आलिया का कहना था कि, ‘आज-कल की पार्टियों में ग्लैमर इतना ज्यादा होता है कि आप अपने आप को खोने से नहीं रोक सकते हैं’। आइए बॉलीवुड की इस चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट के बर्थडे पर देखते हैं उनके बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

alia bhatt

1999 में आलिया ने दिया था चाइलड आर्टिस्ट डेब्यू

आलिया ने 1999 में आई फिल्म संघर्ष में बतौर चाइलड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था।

alia bhatt

आलिया ने बतौर अपना फिल्म करियर करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से शुरू किया था। करन जौहर ने वजन घटाने की शर्त पर आलिया को सेलेक्ट किया था। इसी वजह से तीन महीने के अंदर उन्होंने अपना 16 किलो वजन कम किया था।

alia bhatt

एक्टिंग के अलावा आलिया को अपने खाली समय में चारकोल पेंटिंग बनाने का शौक है. आलिया भट्ट ने 4 साल की उम्र में उन्होंने श्यामक डावर के डांस स्कूल में एडमिशन ले लिया था।

alia bhatt

आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक उम्दा सिंगर भी हैं आलिया भट्ट ने 4 साल की उम्र में उन्होंने श्यामक डावर के डांस स्कूल में एडमिशन ले लिया था।

alia bhatt
 आलिया के पास भारत की नागरिकता नहीं है क्योंकि वो ब्रिटिश नागरिक हैं। वो भारत में वोट भी नहीं दे सकती।