Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बर्थडे स्पेशल: परिणीति चोपड़ा,जिसने बिना गॉडफादर बनाई अपनी पहचान

yash-raj-films-next-film-will-thereby-under-the-banner-of-parineeti

       आज बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर  अलग पहचान बनाई है। सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन होने के बाद भी उन्होंने कभी फिल्मों के लिए इस चीज का सहारा नहीं लिया। शास्त्रीय संगीत की अच्छी जानकारी हैं, आने वाले वक्त में उनकी इस कला का भी नमूना देखने को मिल सकता है।

हरियाणा में जन्म
परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता पवन चोपड़ा एक व्यवसायी हैं। जो कि थलसेना को माल सप्लाई करते हैं।  सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा उनकी कजिन हैं।

नहीं लिया सुपरस्टार कजिन का सहारा 
कजिन होने के बावजूद परिणीति ने कभी अपने करियर के लिए बहन प्रियंका का सहारा नहीं लिया। न ही प्रियंका ने उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर करियर बनाने में कोई खास मदद की।
फिल्मों में आने से पहले परिणीति ने बतौर पीआर मैनेजर काम किया।

यशराज फिल्म्स के साथ किया काम 
परिणीति ने यश राज फिल्म्स के बैनर के साथ मैनेजर के तौर पर काम किया। उन्होंने ‘दिल बोले हड़िप्पा’, ‘रॉकेट सिंह’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘लफंगे परिंदे’ और ‘बैंड बाजा बारात’ जैसी सफल फिल्मों में मैनेजमेंट का काम संभाला।

पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल 
परिणीति ने ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से फिल्मों में डेब्यू किया। सह-अभिनेत्री के तौर पर उनकी अदाकारी काफी सराही गई। इसके बाद अगली ही फिल्म ‘इश्कजादे’ में परिणीति बतौर हीरोइन अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.