Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के इस गाने को सुनने से खुद को नहीं रोक पाएंगे आप

aaliya bhमुंबई: बद्रीनाथ की दुल्हनिया का चौथा गाना ‘रोके ना रुके नैना’ आज रिलीज हो गया है। इसे अरिजीत सिंह ने गाया है। यह एक सैड सॉन्ग है। गाने को कुमार ने लिखा है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में वरुण धवन, आलिया भट्ट और गौहर खान हैं।

करण जौहर ने ट्वीट कर इस गाने को रिलीज किया. इसके पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक, पार्टी सॉन्ग ‘तम्मा तम्मा’ और ‘इश्क सरेंडर’ और एक रोमांटिक सॉन्ग ‘हमसफर’ रिलीज हुआ है। फिल्म के सारे ही गाने अच्छे हैं।

फिल्म में म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है। बताते चले कि बद्रीनाथ की दुल्हनिया एक आगामी भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन शशांक खैतन ने किया है। फिल्‍म का निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। यह फ़िल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से शुरू हुई फ्रैंचाइज़ी का दूसरा हिस्सा है। यह 10 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.