Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया‘ का जबरदस्त स्वागत, पहले शो में हुई इतनी की कमाई

badrinath-ki-dulhania-1-03-1462272091आलिया भट्ट और वरुण धवन की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का सिनेमाघरों में जोरदार स्वागत हुआ है। सुबह के शो से ही खासी भीड़ टाॅकीजों में दिखी। खबर है कि पहले शो से ही हाॅल 35 से 40 फीसदी भरे हैं। इस बढ़िया माना जाना चाहिए। फिल्म को 10 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिलना ही चाहिए थी, सो मिलती लग रही है।

फिल्म अच्छी है और इसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलना ही है। वैसे भी इस फिल्म से बड़ी उम्मीद की कमाई की जा रही है। वजह इसकी स्टारकास्ट और करण जौहर के प्रोडक्शन बैनर की मिलावट है। फिल्म की खुशमिजाज फीलिंग भी परिवारों और युवाओं को खींच सकती है। इस साल एेसे मिजाज वाली फिल्म कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं और हर तरह का मसाला इस फिल्म में है।

लगभग 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म कसे हुए बजट में तैयार हुई है। 35 करोड़ रुपए में यह बन गई थी। प्रचार में 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह लागत तो शुरुआती चार दिन में ही निकल सकती है।

वैसे टीवी राइट्स बेचकर काफी रकम वसूल भी ली गई है। बड़ी बात यह है कि अभी तक रिलीज हुई वरुण की कोई भी फिल्म निर्माताओं के लिए नुकसान का सौदा नहीं रही है। यह तो रिकाॅर्ड बनाने का दम रखती है। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ एेसे माहौल में रिलीज हो रही है जब तीन हफ्तों से अच्छी फिल्मों का टोटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.