Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फैशन पर चढ़ता प्लाजो का रंग

पुराना फैशन फिर से लौट आया है,बाजार में प्लाजो की कई तरहा की वैरायटी देखने को मिल रही है.आप भी जाने कि आपके ऊपर कौनसा प्लाजों अच्छा लगेगा.

प्लाजो का फैशन आजकल जोरों पर है। इसे कॉलेज गोइंग गर्ल्स  ही नहीं वर्किंग वुमेन भी खूब पसंद कर रही हैं। यह ट्रेंड में इन होने के साथ-साथ पहनने में भी स्मार्ट लुक देता है और कंफर्टेबल भी होता है। आजकल बाजार में विभिन्न स्टाइल के प्लाजो उपलब्ध हैं। इनमें आपको कलर्सडिज़ाइन और प्रिंट में कई तरह की वैरायटी भी मिल जाएगीl  तो आइए जानें कि किस तरह के प्लाजो हैं l

  •  स्कर्ट कम  फ्लयर्ड  प्लाजो

शॉर्ट टॉप के साथ आप स्कर्ट स्टाइल फ्लेयर्ड प्लाजो भी ट्राई कर सकती हैं। यह प्लाजो पहनने के बाद स्कर्ट जैसा लुक देता है। इसे शार्ट टॉप के अलावा कॉटन या चंदेरी सिल्क फैब्रिक पर डिज़ाइन किए प्लेन कुर्ते के साथ भी पहन सकती हैं।

  • चिकनकारी वर्क प्लाजो पैंट

यह ट्रेंडी ऑफ व्हाइट कॉटन प्लाजो विद चिकन वर्क पैंट भी आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। यह किसी भी कलर या स्टाइल वाले टॉप या कुर्ती के साथ पहना जा सकता है। यह सिंपल के साथ एलिगेंट लुक देता है।

  •  सेमी स्ट्रेट प्लाजो

अगर आपको बहुत ज्यादा घेर वाला प्लाजो नहीं पहनना है तो आप इस तरह का सेमी स्ट्रेट प्लाजो भी ट्राई कर सकती हैं। इस  तरह के प्लाजो को आप प्लेन शॉर्ट कुर्ती या प्लेन लॉन्ग कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। मरून बेस  पर क्रीम का कॉम्बिनेशन एवरग्रीन है यह प्लाजो का स्टाइल वर्किंग वुमेन के लिए अच्छा ऑप्शन है।

  • पैंट स्टाइल प्लाजो

पार्टी लुक में आप इस तरह के डिज़ाइन वाले प्लाजो भी पहन सकती हैं। यह पैंट स्टाइल प्लाजो हैइसलिए इसमें घेर भी बहुत ज्यादा नहीं है। यह पहनने में कफंर्टेबल होने के साथ-साथ देखने में भी स्मार्ट लुक देता है। इसे ब्लूब्लैक और बेज कलर की कुर्ती के साथ आसानी से पहना जा सकता है।

  •  कलमकारी डिज़ाइन प्लाज़ो

कलमकारी वर्क भी आजकल फैशन में इन है। तो आप इस तरह का प्लेन बेस के साथ कलमकारी बाॅर्डर वाला प्लाजों भी अपने फैशन स्टेटमेंट में शामिल कर सकती हैं। यह पैनल्ड स्टाइल है और इसके बॉटम में घेर भी बहुत है। जो देखने में स्कर्ट का स्टाइल देता है। यह कॉटन फैब्रिक पर डिजाइन किया गया हैइसलिए यह पहनने तथा रख रखाव दोनों में आसान है। इसे भी प्रिटेंड लांग या शाॅर्ट कुर्ती के साथ कैरी किया जा सकता है।

6 Attachments

4.43 GB (29%) of 15 GB used
Last account activity: 7 minutes ago

Details

Leave a Reply

Your email address will not be published.