Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फेसबुक पर ये 5 चीजें पोस्ट करना आपके लिए खातरनाक साबित हो सकता है, पलक झपकते हो जाएंगे शिकार

फेसबुकनई दिल्ली। अगर आप फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर पढ़ना आपके लिए बेहद ज़रूरी है। दरअसल हम में से अधिकतर लोगों ने अपना फेसबुक अकाउंट बनाया होगा। जिस अकाउंट में उन्होंने अपनी सारी डिटेल्स बिल्कुल सही-सही फिल की होगी। पर ऐसा करना आपके लिए आगे चलाकर बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। इस खतरे से बचाने के लिए आज हम आपको 5 ऐसी बातें बताएंगे जिनको आप अपने फसेबुक पर कभी नहीं पोस्ट करेंगे।     

फेसबुक हमारी पर्सनल इन्फॉर्मेशंस के लिए गूगल की तरह हो गया है। फेसबुक पर हम जाने-अनजाने में अपने और परिवार के बारे में ढेरों जानकारियां डाल देते हैं। हमें ठीक-ठीक यह भी पता नहीं होता कि वे जानकारियां किन लोगों तक पहुंच रही है। इन्फॉर्मेशन सिक्युरिटी वर्ल्ड में 17 साल से काम कर रहे अमेरिकी सायबर एक्सपर्ट एंडी ओ’डोनेल ने बताया है कि हमें फेसबुक पर कौन-सी 5 बातें पोस्ट करने से बचना चाहिए।

कभी न पोस्ट करें अपना डेट ऑफ़ बर्थ

आपकी फुल बर्थ डेट आपके कई अकाउंट का ताला खुल सकता है। आपने गौर किया होगा कि जब आप अपने किसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो वेबसाइट का सिस्टम आपका पासवर्ड रिकवर करने से पहले अक्सर आपकी फुल बर्थ डेट पूछता है। पूरी बर्थ डेट, यानी दिनांक, महीने और वर्ष की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती है।

अगर आप चाहते हैं कि फेसबुक पर लोग आपका बर्थडे जानें और आपको विश करें, तो सिर्फ दिन और माह सही लिखें और जन्मवर्ष लिखने से बचें।

न बताएं अपना रिलेशनशिप स्टेटस?

खासतौर पर महिलाओं को अपने रिलेशनशिप स्टेटस में हुए बदलाव के बारे में पोस्ट करने से बचना चाहिए। यदि आपने अपना स्टेटस सिंगल लिखा, तो कई लोगों को यह ‘ओपन’ की तरह दिखता है और वे आपको परेशान कर सकते हैं।

इसके अलावा स्टेटस में बदलाव से अजनबियों को भी आपकी वर्तमान स्थिति का पता चल जाता है और वे रियल लाइफ में आपका पीछा करने जैसे कदम भी उठा सकते हैं।

छुपाएं बच्चों से संबंधित जानकारियां

ज्यादातर पैरेंट्स फेसबुक पर अपने बच्चों की फोटो पोस्ट करते हैं। इसके साथ ही वे समय-समय पर उनका पूरा नाम, बर्थ डेट, स्कूल का नाम, क्लास जैसी जानकारियां भी डालते हैं। यही नहीं, वे रिश्तेदारों को भी उन फोटोज में टैग करते हैं। यदि बच्चा थोड़ा बड़ा हो और फेसबुक पर हो, तो पोस्ट में उसे भी टैग कर देते हैं। अजनबियों और अपराधियों तक ये जानकारियां पहुंचना बच्चों के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।

बच्चे की पर्सनल इन्फॉर्मेशन और रिश्तेदारों के बारे में जानकारियों के आधार पर कोई भी अजनबी उसका भरोसा जीत सकता है। इसलिए फेसबुक पर ऐसी इन्फॉर्मेशन डालने से बचें।

अपने अकेलेपन के बारे में न बताएं

आप घर पर अकेले/अकेली हैं, इस बारे में कभी पोस्ट न करें।

बच्चों को भी सिखाएं कि वे फेसबुक जैसी सोशल साइट्स पर ऐसी जानकारी देने से बचें। अक्सर बच्चे रोमांच में लिख बैठते हैं कि अभी वे घर पर अकेले हैं और पूरे घर के इंचार्ज हैं। ऐसी जानकारियां भी अपराधियों को आकर्षित करती हैं।

न बताएं अपनी करेंट लोकेशन

फेसबुक पर कई एप हैं, जो हर पल आपकी करेंट लोकेशन शेयर करते रहते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जब आप शहर से बाहर होते हैं, तो भी लोगों को पता चल जाता है।

आप किस जगह हैं, इसकी जानकारी से लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि आप कितने दिनों में लौटेंगे। मसलन आप किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर हैं, तो ज्यादा संभावना है कि दो-तीन दिनों से पहले नहीं लौटेंगे। ऐसे में आपका घर चोरों का आसान निशाना बन सकता है। आप यदि अपने वैकेशंस के बारे में बताना ही चाहते हैं, तो वापस आने के बाद फोटो पोस्ट कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.