Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का वीरांगना वाहिनी ने फूंका पुतला

देव श्रीवास्तव|
लखीमपुर-खीरी।

अमेरिकी टीवी पर चल रहे सीरियल क्वांटिको में बालीवुड की फैमश एक्टर प्रियंका चोपड़ा द्वारा राोहिंग्या मुस्लमानों के समर्थन व हिंदुओं को आतंकवादी कहे जाने से नाराज वीरांगना वाहिनी हिंदू जागरण मंच ने अभिनेत्री का पुतला विलोबी हाल में दहन किया। साथ ही उनकी फिल्म की बहिष्कार का भी प्रण लिया।

आपकों बता दें कि पिछले दिनों बालीवुड की फैमश एक्टर प्रियंका चोपड़ा को जब हालीवुड व अमेरिकी टीवी में जब काम करने का मौका मिला तो हिंदुस्तान के लोगों ने उनकी जमकर सराहना की लेकिन यह सराहना शायद फिल्म अभिनेत्री को हजम नहीं हो पाई। शायद यही कारण रहा कि अमेरिकी टीवी पर चल रहे अपने सीरियल में क्वांटम में उन्होंने हिंदुओं को आतंकवादी बता दिया। वहीं अपने एक बयान में उन्होंने राोहिंग्या मुस्लिमानों का समर्थन किया। ऐसे में उनके लिए देश में विरोध प्रदर्शन होना लाजिमी था। यह बयान देते हुए हिदंू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने रविवार की सुबह फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का पुतला फूंका। साथ ही उनकी फिल्म के बहिष्कार का प्रण भी लिया। अभिनेत्री द्वारा दिए गए बयान इन दिनो मीडिया व सोशल नेटवर्किंग साइट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई प्रदेशों में उनके इस बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए है। ऐसे में हिंदू वाहिनी द्वारा खीरी में प्रियंका चोपड़ा का पुतला फूंका जाना उनके प्रति विरोध को और तेज कर रहा है।

 पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्रा, जिला मंत्री अंशुमान श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विकास शुक्ला व प्रभात सनातन, सरंक्षक विनोद गुप्ता, राम पांडेय, रवि अवस्थी सहित वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, नीलू वैश्य, राधा गुप्ता, सविता व शालिनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालाँकि इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने माफ़ी भी मांग ली है|