Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फरियादी भटकते रहे साहब चौकी से नदारद

लखीमपुर-खीरी/देव श्रीवास्तव: महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर अभियान चलाने वाली खीरी पुलिस पीड़ितों की फरियाद नहीं सुन पा रही है। भारी सुरक्षा बल एंटी रोमियो दस्ते में तैनात कर दिया गया है वहीं चौकी और थाने खाली हो गए हैं। ऐसा ही नजारा संकटा देवी चौकी में देखने को मिला। यहां दोपहर बाद पुलिस के नाम पर एक वृद्ध आदमी चौकी की निगरानी करता दिखा।

0001आपको बता दें कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस अधिकारी अपने को वेरी गुड दिलाने में जुट गए हैं। यही कारण है कि जिस पुलिस को पीड़ितों की समस्या के लिए अपने थाने व चौकी में मिलना चाहिए वह वहां नहीं मिल रही। तरह-तरह के कामों में अपने को व्यस्त बताकर पुलिस कर्मी चौकियों से नदारद रहते हैं। ऐसा ही  नजारा शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे दिखा जब संकटा देवी चौकी पर आने वाले फरियादियों को यह कहकर वापस भेजा जा रहा था कि साहब अभी नहीं हैं। फरियादियों द्वारा जब अन्य तैनात पुलिस कर्मियों के बारे में पूछा जाता था तो उनके बारे में भी सही जवाब नहीं मिलता था। ऐसा इसलिए था कि संकटा देवी चौकी पर पुलिस बल तो गायब था वहीं एक वृद्ध को चौकी की निगरानी के लिए छोड़ा गया था। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या थानों व चौकियों से गायब रहने वाली खीरी पुलिस योगी सरकार की मंशाओं को पूरा कर पाएगी। सरकार ने आते ही अपराध पर नकेल कसने की बात कही थी। लेकिन सरकार का यह दावा पुलिस अधिकारियों की ऐसी कार्यशैली से पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.