Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘फनी वीडियो टीवी पर दिखाए तो कर लूंगा आत्महत्या’

funny_video_on_tv_2016126_82837_06_12_2016इंदौर। पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे शहडोल के युवक ने टीवी पर प्रसारित होने वाले इंडियन आइडल कार्यक्रम के संचालकों की सोमवार को शिकायत की। उसका आरोप है कि उसके कई फनी वीडियो बना लिए गए और अब उन्हें प्रसारित किया जाएगा। ऐसा हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगा।

युवक ने बताया कि 27 अक्टूबर को इंदौर के आईपीएस कॉलेज में ऑडिशन देने गया था। वहां उसका सिलेक्शन हो गया था। 27, 28, 29 नवंबर को उसे मुंबई में ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। वहां ऑडिशन हुआ और साथ में कई फनी वीडियो बना लिए गए।बाद में उसे रिजेक्ट कर दिया गया। उसने अपने वीडियो संचालक मंडल से मांगे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उसने कई बार मैसेज भी किए। सोमवार को वह डीआईजी से मिलने पहुंचा था, लेकिन वे नहीं मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.