Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रेमी युगल ने नदी में कूद कर दी जान,परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

लखीमपुर-खीरी/देव श्रीवास्तव:शारदा नदी में प्रेमी युगल के डूबकर खुदकुशी करने के मामले में लड़की के शव को गोताखोरों ने घटना के दिन ही देर शाम बरामद कर लिया था। वहीं लड़के की तलाश अभी की जा रही है। इस मामले में लड़की के परिजनों द्वारा दुष्कर्म एवं हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कक्षा दस के छात्र था देवेन्द्र

शहर स्थित एक निजी स्कूल में पढऩे वाले कक्षा दस का छात्र देवेंद्र कुमार जोशी निवासी मोहल्ला जोशी टोला तथा लखीमपुर शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी हन्नान की बेटी फरीहा सिद्दीकी के 16 फरवरी को प्रेम प्रसंग के चलते शारदा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

suicide

लड़की की लाश मिली लड़के की लाश का अभी तक पता नहीं

पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए गोताखोरों को नदी से निकालने के लिए लगाया था। शाम करीब पांच बजे लड़की की लाश तो बरामद हो गई थी लेकिन लड़के का कहीं पता नहीं चल सका था। लड़के द्वारा ले जाई गई स्कूटी के नंबर से पुलिस उनके घर तक पहुंची थी। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

आई रिपोर्ट व लड़के की बरामदगी न होने पर लड़की के परिजनों ने मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया।
लड़की के परिजनों ने देवेंद्र की बरामदगी न होने पर शक जताया। उन्होंने बेटी के साथ पहले दुष्कर्म और बाद में अपराध छिपाने के लिए उसे नदी में फेंक कर मौत के घाट उतार देने का आरोप लगाया। उन्होंने देवेंद्र जोशी को मुख्य आरोपी बनाने के साथ-साथ उसका सहयोग करने के लिए साथी अक्षत, करन बत्रा व ईशांत के भी खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले पर फौरी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 इस मामले में शहर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि लड़की के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि लड़के की तलाश जारी है। यदि शव बरामद नहीं होता है तो अन्य पहलुओं पर भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.