Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका ने पहले की पैंट में टॉयलेट, फिर अपने वही कपड़े वीजे बाणी से धुलवाए

bigg-boss-10__1477112667मुंबई.इंडियावाली प्रियंका जग्गा अपने मालिक होने का कोई फायदा हाथ से नहीं जाने दे रही हैं। पांचवें दिन टास्क के दौरान प्रियंका ने अपनी पैंट में टॉयलेट कर ली और फिर सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट वीजे बाणी को इस पैंट को धोने का आदेश दिया। दिलचस्प बात यह है कि बाणी ने आदेश का पालन भी किया। इससे पहले दोनों के बीच गरमागरम बहस देखने को मिली। क्या था टास्क…
 
दरअसल, इंडियावालों ने खुद खाना बनाकर घर का जरूरी नियम तोड़ा। इसी वजह से ‘बिग बॉस’ ने सेलिब्रिटीज और उन्हें एक टास्क दिया, जिसके तहत दोनों टीमों में से दो-दो कंटेस्टेंट के मुकाबला होना था। सेलिब्रिटीज को गौरव चोपड़ा और बाणी ने रीप्रेजेंट किया तो वहीं इंडियावालों की टीम से प्रियंका जग्गा और नवीन प्रकाश ने हिस्सा लिया।
 
टास्क में चारों कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में लगाए गए कृत्रिम घोड़ों पर सवार होना था और उन्हें कंटिन्यू चलाना था। वहीं, बाकी मेंबर्स को अपने-अपने विपक्षी कंटेस्टेंट्स (टास्क में हिस्सा लेने वाले) को पानी पिलाकर घोड़ों से उतारने की कोशिश करनी थी। सबसे ज्यादा देर तक को घोड़े पर सवार रहने वाले प्रतिभागी टास्क का विनर बनाया गया और प्राइज के तौर पर उसी की टीम को घर का मालिक बनाया गया। प्रियंका भले ही खुद पर कंट्रोल नहीं कर सकीं और उन्होंने पैंट में टॉयलेट कर ली। लेकिन उन्होंने अपनी टीम को जिता दिया।
 
जेल में अकेली बचीं मोनालिसा
 
प्रियंका के टास्क जीतते ही ‘बिग बॉस’ ने उन्हें एक स्पेशल पावर दिया, जिसके तहत उन्होंने स्वामी ओमजी महाराज को जेल से रिहा करा लिया। मोनालिसा यह सोच रो पड़ीं कि जेल में अब वे अकेली ही बची हैं।
 
प्रियंका के निशाने पर फिर रहे रोहन
 
रोहन मेहरा एक बार प्रियंका के निशाने पर रहे। दरअसल, आकांक्षा शर्मा टास्क के दौरान प्रियंका के बाल संवारने लगीं। रोहन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे ऐसा टास्क के दौरान कंटेस्टेंट को छू नहीं सकतीं। इस पर प्रियंका भड़क गईं और उन्होंने चिल्लाते हुए रोहन से कहा, “पहले चूजा तो बन जा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.