Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर क्या है इस इमोशन का राज!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ज्यादा सक्रिय नजर आती हैं। फिर बात इंटरनेशनल टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की हो या फिर फिल्म ‘बेवॉच’ की। हालांकि हॉलीवुड फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। बहरहाल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। 

Photograph by Marco Grob Makeup: Edward Cruz Hair: Josue Perez at Tracey Mattingly for Nexxus New York Salon Care

जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में पीसी के साथ इंडो-कैनेडियन ऑनलाइन पर्सनालिटी लिली सिंह भी नजर आ रही हैं। यूट्यूब पर सिंह का नाम ‘सुपरवुमन’ है। इस वीडियो को ‘हाउ टू बी ए गुड विंग वुमन’ नाम दिया गया। लिली ने एक फोटो भी शेयर किया है। इसका कैप्शन लिखा, ‘हाउ टू बी ए गुड विंग वुमन’। प्रियंका चोपड़ा…को देखिए इस अंदाज में। क्रिसमस के लिए नया प्रयोग।’ यह पहला मौका है जब ‘बाजीराव मस्तानी’ एक्ट्रेस और यूट्यूब की सनसनी लिली सिंह ने साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम किया है। प्रियंका ने रविवार को ट्विटर पर इस बात को फैन्स के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा ‘वीडियो पर काम करके बहुत मजा आया सुपरवुमन। मैरी क्रिसमस एवरीवन।’

Leave a Reply

Your email address will not be published.