Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रमोटी आफिसर्स फेडरेसन की हुई बैठक,63 रेल सेवानिवृृत्त कर्मचारियों की भाव भीनी विदाई

लखनऊ |
  • पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सभागार में आज मण्डल प्रमोटी आफिसर्स फेडरेसन की बैठक मंडल अध्यक्ष बी॰सी॰ त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
  • इस अवसर आर॰ पी॰ तिवारी ने रेलवे बोर्ड स्तर पर प्रमोटी आफिसर्स के लाभ हेतु हो रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी उपस्थित सभी अधिकारियों को दी तथा उन्हें सदैव संघर्ष हेतु तत्पर रहने को कहा।
  • तिवारी ने वरिष्ठ वेतनमान के पदो में हो रहे कटौती के विरोध हेतु तैयार रहने का आहृवान किया तथा प्रमोटी आफिसर्स के प्रमोशन में हो रही देरी के लिये प्रशासन को चेताया।
                                    मण्डल प्रमोटी आफिसर्स फेडरेसन की बैठक
  • इस अवसर पर मण्डल सचिव रमाशंकर सिंह,उपाध्यक्ष डी॰के॰एस॰ चैहान, कोषाध्यक्ष के.के.श्रीवास्तव, एम.पी.सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, तौकीर अहमद सिद्दीकी , दयाराम, मणि देवेन्द्र नाथ प्रभाकर, रवीन्द्र सिंह, बालकराम, अविनाश उपाध्याय, आशीष शुक्ल, अजय कुमार सिन्हा, राजेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, आर.के.मिश्र, एम.के.गुप्ता, आर.ए.यादव, सतीश कुमार व मण्डल के अन्य प्रमोटी आफिसर्स सम्मिलित हुये। बैठक के दौरान तौकीर अहमद सिद्ीकी को मण्डल सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।

                                                                                 रेल कर्मचारियों का विदाई समारोह

63 रेल सेवानिवृृत्त कर्मचारियों की भाव भीनी विदाई

  • पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउददे्शीय हाल में आज मण्डल रेल प्रबन्धक विजयलक्ष्मी कौशिक ने 63 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र, मेडल एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किये तथा रेलवे के प्रति समर्पण,निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
  • उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी डी.के.एस.चैहान, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक अरविन्द शर्मा, मण्डल वित्त प्रबन्धक तौकीर अहमद सिद्ीकी व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।