Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ी, पेट्रोल 2.21 रुपये व डीजल 1.79 रुपये हुआ महंगा

petrol_650_060116081027नई दिल्ली : पेट्रोल व डीजल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोतरी की गई| पेट्रोल की कीमत में 2.21 रुपये तथा डीजल की कीमत में 1.79 रुपये की बढ़ोतरी की गई है| बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से लागू हो जाएंगी|

पेट्रोल की कीमत बढ़ी, डीजल भी महंगा

अतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया है| पहले से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार को ईंधन कीमतों की समीक्षा में पेट्रोल-डीजल के दाम 3 से 6 रुपये के बीच बढ़ सकते हैं| अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में जनवरी के मुकाबले ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2 गुना तक बढ़ चुकी हैं| जनवरी 2015 में कच्चा तेल 27.88 डॉलर प्रति डॉलर पर था जो अब 55 डॉलर तक आ चुका है| कच्चे तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने अगले महीने से उत्पादन घटाने का फैसला किया है| इससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम 5 दिन में 18 फीसदी तक उछल गए हैं| भारत समेत दुनियाभर के बड़े कच्चा तेल आयातक देशों में पैट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.