Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुल के किनारे मिला शव,रंजिश में हत्या की आशंका

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
महेवागंज पुल के निकट दो दिन पहले नदी किनारे मिले शव की शिनाख्त 17 वर्षीय नीतू गुप्ता के रूप में हुई है। घर वालों ने मोहल्ले के ही चार लोगों पर रंजिशन हत्या कर शव फेके जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 
15 मार्च की शाम सदर कोतवाली पुलिस ने महेवागंज पुल के पास नदी के किनारे एक किशोरी का शव बरामद किया था। शव सड़ा-गला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया था। पुलिस की सूचना पर शनिवार को मोहल्ला शांतीनगर निवासी अजय गुप्ता मोर्चरी पहुंचे और कपड़ों से शव की शिनाख्त अपनी बहन 17 वर्षीय नीतू गुप्ता के रूप में की। अजय गुप्ता ने बताया कि छह मार्च की सुबह उसकी बहन रहस्मय ढंग से गायब हो गई थी। जिसकी कई जगह तलाश की गई, लेकिन कोई अपात-पता नहीं चला था। उन्होंने तीसरे दिन बहन के गायब होने की सूचना भी सदर कोतवाली पुलिस को दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने लावारिश हाल में शव बरामद होने की उन्हें सूचना नहीं दी। शनिवार को पुलिस ने एक अज्ञात शव मोर्चरी में रखा होने की जानकारी दी। जिस पर जब वह मोर्चरी पहुंचे तो कपड़ों से बहन की शिनाख्त की। 
  अजय ने बताया कि उनका पास की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस पर वह 28 दिंसबर 16 को वह लड़की को भगा ले गया था। पुलिस ने 24 अप्रैल 16 को दोनों को पकड़ लिया था। तभी से आरोपी उससे और उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। उसने आशंका जताई है कि इसी रंजिश के चलते उसकी बहन की हत्या कर दी गई और शव को नदी में फेंका गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।