Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुलिस बल लेकर गांवों में पहुंचा बिजली विभाग का अमला, 5 ट्रांसफार्मर उतरवाए

गुलाबगंज। विद्युत वितरण कंपनी ने बकाया राशि वसूलने के लिए बकायादारों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। रविवार को बिजली विभाग का अमला तहसील के तीन गांवों में पुलिस बल लेकर पहुंचा। इन गांवों में बकाया राशि जमा नहीं करने पर कंपनी ने पांच ट्रांसफार्मर उतरवा लिए हैं। जिसके कारण गांवों में अंधेरा छा गया है।

sadhvi-pragya_1463543027

विद्युत वितरण कंपनी का ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपए बकाया है। कंपनी अधिकारियों द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद उपभोक्ताओं द्वारा राशि जमा नहीं की जा रही है। वहीं कंपनी के अधिकारियों पर वसूली के लिए आला अधिकारियों का भारी दबाव है। इसी के चलते कंपनी ने अब सख्ती करना शुरू कर दिया है। रविवार को गुलाबगंज क्षेत्र के ग्राम रकोली, खजुरी, खजुरियाखेड़ा गांव में बिजली विभाग का अमला पहुंचा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ एसएएफ का बल भी साथ था। ग्रामीणों द्वारा राशि जमा नहीं करने पर कंपनी के अधिकारियों ने गांवों में बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए 5 ट्रांसफार्मर उतार लिए। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण ग्रामीण भी अधिकारियों की कार्यवाही का विरोध नहीं कर पाए।

40 फीसदी राशि जमा करने पर बहाल होगी बिजली

मौके पर मौजूद बिजली कंपनी के सहायक प्रबंधक टीके राजे ने बताया यह अभियान वरिष्ठ अधिकारयों के आदेशानुसार किया जा रहा जो लगातार चलेगा। उन्होंने बताया कि इन तीनों गांवों में लाखों रुपए की राशि बकाया है। नोटिस देने के बावजूद राशि जमा नहीं करने पर यह कार्यवाही की गई है। उनका कहना था कि बकाया राशि की 40 प्रतिशत राशि जमा करने पर ट्रांसफार्मर दुबारा रखवा दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रबधक मनोज तिवारी अतिरिक्त तहसीलदार आर के चौरसिया लाइनमेन तुलसीराम सोनी स्टॉप के लोग व् एस ए एफ के जवान मौजूद रहे।

गांवों में छाया अंधेरा

बिजली कंपनी द्वारा तहसील क्षेत्र के गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली काटने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक बकाया जमा नहीं करने पर आधा दर्जन से अधिक गाँवो के ट्रांसफार्मर उतारे जा चुके है। जिसके कारण ग्रामीण अँधेरे में गुजरा करने को मबूर है। वैंसे इन सभी गावो में भी कुछ लोगो द्वारा समय पर बिलो का भुगतान किया जाता है पर ट्रांसफार्मर उतरने से सबको ही असुबिधा का सामना करना पड रहा है।

ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार फसलें बर्बाद होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है। इस स्थिति में बिजली विभाग द्वारा की जा रही सख्ती ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। गांवों में बिजली गुल होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी को बकाया वसूली के लिए कुछ दिन की मोहलत देनी चाहिए।

अटलजी के जन्म दिन पर मरीजों को फल बांटे

कुरवाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां अटलजी का जन्म दिन मनाया। अस्पताल कुरवाई में फल बांटे गए। भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता विशम्भरदयाल सिंघल, मार्केटिंग अध्यक्ष हरिसिंह चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी ने देशहित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर देशवासियों को लाभान्वित किया है। मण्डल अध्यक्ष भारतसिंह दांगी, विनोद जैन, अजय श्रीवास्तव, संजय जैन, माधोप्रसाद शर्मा, प्राणसिंह अहिरवार ने कहा कि अटलजी की योजनाओं पर चलकर देश निरन्तर आगे बढ रहा है। आयोजन में अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भजन संध्या के साथ आज होगा भागवत कथा का समापन

कुरवाई। सनातन धर्म समिति के द्वारा यहां आयोजित भागवत कथा का समापन 26 दिसम्बर को होगा। कथा के समापन के पश्चात्‌ आयोजन स्थल पर भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है। भागवत कथा वाचक शिवरंजनी तिवारी के मुखारबिन्द से यहां तीन दिवस कथा का श्रद्धालुओं ने आनन्द लिया। इससे पूर्व कथावाचक अमृतकृष्ण महाराज के द्वारा कथा की गई। कथा की आयोजन समिति के द्वारा बस स्टैण्ड के निकट कैथोरा रोड पर आयोजित की गई। कथा में श्रद्धालुओं के बैठने का समुचित प्रबन्ध किया गया। वहीं कथा का प्रचार प्रसार पूरे सात दिवस तक चलता रहा। भागवत कथा की आयोजन समिति में नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन समिति के द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया है।

कुरवाई। नगर उदय अभियान शुरू हुआ,अभियान की जानकारी देते अधिकारी।

कुरवाई। राज्य सरकार के निर्देश पर यहां नगरपरिषद परिसर में नगर उदय अभियान का शुभारम्भ हुआ। यह आयोजन 25 से 5 फरवरी 2017 तक चलेगा। एसडीएम संदीप अष्ठाना ने नगरपरिषद कार्यालय पहुंच कर अभियान की जानकारी ली तथा विधिवत नगर उदय अभियान का शुभारम्भ किया। नगर उदयअभियान को सफल बनाने की अपील नगरपरिषद अध्यक्ष हशरूद्धीनखान एवं समस्त पार्षदों के द्वारा की गई। इस मौके पर भ्रमण दलों का गठन कर अभियान की रूपरेखा तैयार कर कर्मचारियों को रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी चन्द्रकांत राय एवं समस्त दलों के प्रभारी, सहायक एवं दल सदस्य उपस्थित थे । प्रथम चरण में अभियान के क्रियान्वयन हेतु गठित दल वार्डो का भ्रमण कर अभियान एवं शासन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगें। द्वितीय चरण में शासन योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं उन्हें लाभ प्रदाय किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। तृतीय चरण में नागरिकों को अद्योसंरचना सुविधाओं का मूल्यांकन एवं आवश्यकतानुसार कार्यो का चिन्हांकन किया जावेगा ।

नटेरन। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंदिर में हुई पूजा|जन्मदिन पर मरीजों को फल बांटे।

नटेरन। भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा मंडल नटेरन द्वारा वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल अध्य्क्ष दिनेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री मनोकांमना पूर्ण हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर प्रसादी बितरण की। वहीं नगर में रैली के माध्यम से अटल विहारी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभी कार्यकर्ता नटेरन अस्पताल पहुचे। जहां पर मरीजों को फ़ल एवं बिस्किट बितरित किये गए। इस दौरान मंडल अध्य्क्ष बहादुर सिंह दांगी, सांसद प्रतिनिधि भागीरथ सिंह तिलातिलि, विधायक प्रतिनिधि कल्याण सिंह यादव, मीडिया प्रभारी सचिन तिवारी, मंडल कोषाध्यक्ष अखलेश चौकसे, मुन्ना भैया, घनश्याम शर्मा, गजराज सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं गुलाबगंज के सरकारी अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर परउ भाजपा मंडल द्वारा मरीजो को फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें इस मौके पर धीरजसिंह दांगी, नारायण सेठ, अशोक राय, सचिन यादव, मुन्नालाल सोनी, मनोज परिहार, रविन्द्र दांगी, पीयूश शर्मा, गोपाल भार्गव, सुनील चिड़ार, सीताराम नरवरिया, पीलू सेन, मनोज मालवीय, विशाल मालवीय आदि कार्यकर्ता शामिल हुए

सिरोंज। वस्त्र व्यापार संघ का सम्मेलन हुआ।व्यापारियों को बताए जीएसटी की फायदे

सिरोंज। रविवार को दोपहर दो बजे से वस्त्र व्यापार संघ ईकाई सिरोंज का व्यापक सम्मेलन एवं वनभोज का कार्यक्रम हनुमान मंदिर भैरो पठार पर आयोजित किया गया। जिसमे समस्त वस्त्र व्यापारियो के अलावा अन्य व्यापार संघो के अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीए प्रियंक अग्रवाल एवं वाणिज्यकर अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने व्यापारियों को जीएसटी कानून की जानकारी देते हुए फायदे बताए। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

सिरोंज। अभियान के लिए शहर में रैली निकाली।

सिरोंज। शहर में रविवार से नगर उदय अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन नगर पालिका द्वारा शहर में रैली निकालकर लोगों को अभियान की जानकारी दी गई। यह रैली नपा कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कार्यालय पहुंची। इस दौरान लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के अलावा स्वच्छता का आग्रह किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रमेश यादव सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.