Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुरुषों की जेल में इस ट्रांसजेंडर के साथ 2000 बार हुआ रेप

ब्रिसबेन के क्‍वींसलैंड की जेल में सजा काट चुकी एक ट्रांसजेंडर महिला ने बताया उसके साथ करीब दो हजार बार रेप हुआ जब उसे एक पुरुषों की जेल में बंद कर दिया गया।img_20170126112335

 कार चोरी में हुई थी जेल 
अपना नाम मेरी बताने वाली एक ट्रांसजेंडर महिला ने अपनी आप बीती सुनाते हुए बताया कि उसे कार चुराने अपराध में अदालत ने चार साल की कैद की सजा सुनायी। इसके बाद उसे ब्रिसबेन के क्‍वींसलैंड में स्‍थित पुरुषों  के लिए बनी बोगो रोड जेल में बंद कर दिया गया।
 ये 1990 की की घटना थी। बोगो रोड काफी कुख्‍यात जेल है। यहां पर जेल पहुंचते ही मेरी के साथ दुराचार का सिलसिला शुरू हो गया और उसके साथ जेल की पूरी अवधि में करीब 2000 बार बलात्‍कार हुआ। 
नर्क से बुरा था वो दौर 
मेरी का कहना है कि जेल में बीता उनका समय नर्क से बदतर था और इसीलिए उन्‍होंने लगभग तीन बार वहां से भागने का असफल प्रयास किया। उन्‍होंने बताया कि जैसे ही वो जेल पहुंची और वहां मौजूद कैदियों और अन्‍य लोगों को पता चला कि वो ट्रांसजेंडर हैं उन्‍होंने उन्‍हें पूरी तरह निवस्‍त्र हो कर अपना शरीर दिखाने को कहा।
उसके बाद उनके साथ बलात्‍कार का सिलसिला शुरू हो गया। जल्‍दी वो समझ गयीं कि अगर उन्‍हें जिंदा रहना है और अपने आप को सुरक्षित रखना है तो उनकी इच्‍छा पूरी करनी होगी जो सेक्‍स से ही होती थी। उनका सरवाइल दूसरों के यौन आनंद से ही संभव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.