Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पार्टी में इस आम लड़की को देखकर फ़िदा हो गए यहाँ के राजा, शादी करके बनाया अपनी रानी

राजा ने की आम लड़की से शादी : प्यार के बारे में कहा जाता है कि यह बड़ा ही अजीब होता है और किसी को कभी भी हो सकता है। जब दो लोग प्यार में होते हैं तो उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आता है और ना ही वो दुनिया की परवाह करते हैं। प्यार में पड़ने वाले ना जाति देखते हैं और ना ही धर्म। कई बार प्यार करने वाले अमीरी-गरीबी को भी भूल जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें प्यार करने वालों ने किसी गरीब को भी अपना जीवनसाथी बना लिया है।

पिता की मौत के बाद संभाल की राजगद्दी:

इसपर जगजीत सिंह का गाना ‘ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ बहुत ही सूट करता है। आज हम आपको एक ऐसी ही सच्ची प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जायेंगे

राजा ने की आम लड़की से शादी । यह कहानी किसी आम व्यक्ति की नहीं बल्कि मोराक्को के राजा-रानी की है। इस देश को किंगडम ऑफ़ मोरक्को के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ के राजा किंग मोहम्मद 6 ने 1999 में अपने पिता रजा हसन द्वितीय की मौत के बाद राजगद्दी की जिम्मेदारी संभाल ली थी।

प्राइवेट पार्टी में देखते ही हो गए थे फ़िदा:

राजा मोहम्मद की प्रेम कहानी उस समय काफी मशहूर हुई थी। राजा एक प्राइवेट पार्टी में एक आम लड़की को देखकर फ़िदा हो गए और उसे अपना दिल दे बैठे और राजा ने की आम लड़की से शादी । आपको बता दें 1999 में एक प्राइवेट पार्टी में मोहम्मद, सलमा को देखकर फ़िदा हो गए। उसके बाद दोनों की मुलाकातें शुरू हुई और मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी। जब सलमा से शादी करना का ऐलान राजा मोहम्मद ने किया तब भी वह एक प्राइवेट फिगर ही थीं।

आज एक बड़ी कंपनी की मालकिन हैं सलमा:

21 मार्च 2002 को दोनों धूम-धाम से शादी के बंधन में बांध गए। इसके बाद सलमा को रॉयल फैमिली के सदस्य के तौर पर लला का खिताब दिया गया। जानकारी के लिए आपको बता दें लला सलमा एक साधारण शिक्षक के घर में पैदा हुई थीं। उनके परिवार ने उनका नाम सलमा बनानी रखा हुआ था। जब पहली बार सलमा की मुलाकात मोहम्मद से हुई तब उस समय वह अपनी पढ़ाई ख़त्म करके सूचना इंजिनियर के तौर पर काम कर रही थीं। अब महारानी लला सलमा देश की सबसे बड़ी होल्डिंग कंपनी की मालकिन हैं।

प्रेम करने वाले नहीं करते गरीबी अमीरी में फर्क:

राजा मोहम्मद की कंपनी में सलमा इन्वेस्टर के तौर पर काम करती हैं। सलमा के अभी दो बच्चे हैं। सलमा अपनी खूबसूरती, बुद्धि और धन-दौलत के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। फ़ोर्ब्स मैगजीन की 2014 की एक रिपोर्ट के अनुसार राजा मोहम्मद के पास 2.1 अरब डॉलर यानी लगभग 13623 करोड़ की संपत्ति है। इसी वजह से राजा मोहम्मद दुनिया के कुछ ख़ास राईस लोगों में शामिल हैं। ऐसी होती है प्रेम कहानी जो एक आम लड़की या लड़के को एक ही रात में महारानी बना देता है। सच्चा प्रेम करने वाले गरीबी और अमीरी से ऊपर उठकर सोचते हैं।