Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाना चाहते हैं दुर्भाग्य से छुटकारा तो इन 4 कामों से पहले जरूर धोएं अपने पैर

हमारी आदते भी हमारे लिए शुभ या अशुभ फल लेकर आती है। ऐसे में कुछ अच्छी आदतों को अपनाना बेहद जरूरी होता है। कुछ खास काम ऐसे होते हैं, जिनसे पहले पैरों को साफ कर लेना बहुत जरूरी होता है। अगर इस नियम का पालन न किया जाए तो ये बात आपके लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकती है।

जानिए 4 वे खास काम, जिनके पहले पैरों को धोकर साफ कर लेना बहुत जरूरी होता है-

1. घर में प्रवेश से पूर्व-
कहीं भी बाहर से आने पर घर में प्रवेश करने से पहले पैरों को साफ पानी से धो लेना चाहिए। ऐसे करने से किसी भी तरह की नाकारात्मक ऊर्जा आपके साथ घर में प्रवेश नहीं कर पाती।

2. पूजा से पूर्व
पूजा करते समय आपका मन और शरीर दोनों स्वच्छ होना बेहद जरूरी होते हैं। पूजा करने से पहले हर कोई हाथ तो धोता है, लेकिन पैर धोने की आदत बहुत ही कम लोगों में होती होगी।

3. सोने से पूर्व
अच्छी नींद से आपका आने वाला पूरा दिन जुड़ा होता है। सोने से पहले पैरों को धोना शास्त्रों में अनिवार्य माना गया है। इससे गहरी नींद आती है और बुरे सपने भी नहीं आते।

4. भोजन से पूर्व
शास्त्रों के अनुसार हर बार भोजन करने से पहले हाथों के साथ पैर भी अवश्य धोने चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है, साथ ही आपको भोजन के सभी पोषक तत्वों की पूरा लाभ मिलता है।