Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तान ने छेड़ी जंग – LOC पर रातभर चलीं गोलियां,

कश्मीर। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।  पाक की तरफ से जम्मू-कश्मीर में लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन जारी है। राज्य के नौशेरा सेक्टर में सोमवार रात 8.30 बजे से पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर फायरिंग की गई। यह फायरिंग देर रात 1.30 बजे तक चली। जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

सीजफायर का उल्लंघन कर इस बार नौशेरा सेक्टर को निशाना बनायाloc-kfld-621x414livemint

पड़ोसी मुल्क ने नौशेरा सेक्टर के पोस्ट को इस बार निशाना बनाने की कोशिश की। खबर है कि रजौरी सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई है। इस फायरिंग में किसी भी भारतीय जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि पाकिस्तान पर भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन लगातार जारी है।

इससे पहले रविवार को सीजफायर में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था

इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार को एक बार फिर एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाक सैनिकों ने राजौरी जिले में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। भारतीय सेना ने भी इसके जवाब में कार्रवाई की थी। इस गोलीबारी में संभल जनपद के पंसुखा गांव का रहने वाले भारतीय सेना के जवान सुधीश कुमार शहीद हो गए। सुधीश 24 साल के थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.