Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तान और अफगानिस्‍तान में हिमस्खलन, 114 लोगों की मौत, भारत में अलर्ट

afganistan_fullइस्‍लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भीषण हिमपात से आए हिमस्खलन में 114 लोगों के मरने की खबर आ रही है। अफगानिस्तान में मरने वालों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

प्राकृतिक आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद उमर मोहम्मदी ने बताया कि पिछले तीन दिन की भीषण बर्फबारी के बाद हुए हिमस्खलन की सबसे ज्यादा चपेट में अफगानिस्तान के मध्य और पूर्वोत्तर प्रांत आए। 168 घर मलबे में तब्दील हो गए और सड़कों पर बर्फ जम गई। इसके चलते राहत एवं बचाव कार्य में भारी दिक्कत आ रही है।

अफगानिस्तान में पिछले तीन दिन की बर्फबारी में कई घर मलबे में तब्दील हो गए और मुख्य रास्ते बंद हो गए। इसके चलते राहत एवं बचावकर्मियों को प्रभावित इलाकों में पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल बर्फ हटाने और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.