Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘पद्मावती’ में दिखा शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक

संजयलीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ के फर्स्ट लुक का फैंस को काफी समय से इंतजार था। फिल्म मेकर्स ने उनका ये इंतजार खत्म करते हुए दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक और पोस्टर रिलीज किया था। इसके बाद फिल्म में शाहिद कपूर का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। तो देर किस बात की शाहिद कपूर का महाराजा अंदाज देखने के लिए रुख करें आगे की स्लाइड्स का। 

इस फिल्म में शाहिद कपूर राजा महारावल रतन सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कुछ ही देर पहले शाहिद कपूर ने इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। शाहिद इस अंदाज में वीर योद्धा की तरह नजर आ रहे हैं। ये है फिल्म का दूसरा पोस्टर:

सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक पोस्ट करते हुए शाहिद ने लिखा, ‘महारावल रतन सिंह। साहस, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक’। शाहिद कपूर के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये पहली बार है जब शाहिद कपूर राजा के रोल में नजर आने वाले है। इसके लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर के रोल की बात करें तो वो खिलजी की भूमिका निभाएंगे। वहीं शाहिद कपूर भी फिल्म में महारावल रत्न सिंह का अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म में अब रणवीर सिंह के लुक का भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।

ये पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है, इससे पहले ये जोड़ी ‘रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी नजर आ चुकी है। वहीं दीपिका के महारानी अंदाज की बात करें तो वो इससे पहले ‘मस्तानी’ के रोल में काफी पसंद किया गया था। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।