Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पंजाबः नाभा जेल पर हमला, 6 कैदी फरार, भागने वालों में एक आतंकी भी

nabha-jail-patiala_1480228024-1पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां पटियाला स्थित नाभा जेल पर हमला हुआ है। सवेरे करीब 9 बजे हुए इस हमले में 6 कैदी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि फरार कैदी हरियाणा की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके चलते चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
भागने वालों के नाम खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख हरमिंदर सिंह मंटू और गुरप्रीत सिंह सेखों, शार्प शूटर गैंगस्‍टर विक्की गोंडर, नितिन देओल, विक्रमजीत सिंह विकी, कश्मीर गलवाडी बताए जा रहे हैं।
कैदियों के फरार होने की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुट गई है। प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है। नाकेबंदी कर दी गई है और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
 ऐसे अंजाम दी गई वारदात

नाभा जेल पटियाला
मिली जानकारी के मुताबिक, नाभा जेल के बाहर सवेरे 9 बजे के करीब दो कारें आकर रुकी। एक फॉर्च्यूनर थी और दूसरी वरना। इनमें से पुलिस की वर्दी में कुछ युवक बाहर निकले और सभी ने एकाएक फायरिंग कर दी।
इससे पहले की जेल प्रशासन कुछ कर पाता, उन्होंने पांचों कैदियों को भगा दिया। राज्य के डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) एसएस ढिल्लन ने जेल ब्रेक की घटना की पुष्टि की है।
माना जा रहा है कि हरमिंदर मिंटू को पहले से ही इस पूरी योजना का पता था और इसीलिए वह और बाकी गैंगस्टर पहले से ही जेल के गेट के पास खड़े थे। पंजाब के नाभा जेल को काफी हाई-सिक्योरिटी वाला जेल माना जाता है। ऐसे में इस तरह की घटना ने जेल की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
 कौन है हरमिंदर सिंह मंटू और विक्की गौंडर?
हरमिंदर सिंह मिंटू
कई आतंकी वारदातों में शामिल होने के आरोपी 47 वर्षीय मिंटू को नवंबर 2014 में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उसे 2008 में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हुए हमले तथा 2010 में हलवाड़ा वायुसेना स्टेशन में विस्फोटक मिलने सहित 10 मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
पंजाब पुलिस के अनुसार हरमिंदर 2010 में यूरोप में भी जा चुका है। 2013 में उसने पाकिस्तान छोड़ा था। यूरोप दौरे में उसने इटली, बेल्जियम, जर्मनी और फ्रांस की यात्रा की थी। खलिस्तान लिबरेशन फोर्स फंड जुटाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने में आगे रहा है। विक्की गौंडर शार्प शूटर है। उस पर 2015 में एक गैंगस्टर सुक्खा खालौन की सरेआम हत्या का आरोप है। गौंडर अपने गैंग के 15 अपराधियों समेत जेल में बंद था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.