Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नेल आर्ट्स की मदद से हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद

dscहाथों के नाखून की अगर ठीक से देख भाल की जाएए तो वो हाथों की खूबसूरती और बढ़ा देते हैं। नाखूनों की देख रेख लड़किया अक्‍सर नजरअंदाज कर देती हैं। इनके लिए भी कई उपाए होते हैं स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए। इन्‍हें खूबसूरत और अट्रैक्‍टिव दिखने के लिए हम अक्‍सर नेल प्रिंट का इस्‍तेमाल करते हैं। अगर इन्‍ही नेल प्रिंट को हम सिंपल तरीके की बजाय अलग और क्रिएटिक तरीके से लगाएं तो ये आपके हाथों की सुंदरता और बढ़ा देंगे।

आज हम आपको नेल आर्ट के टिप्‍स देंगे जिनसे आपके पैरों और हाथों की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे-

प्लास्टिक से करें नेल आर्ट

दोनों हाथों के नाखून में डिजाइन देना कठिन होता है। इस समस्‍या का हम आपके लिए बेहतर उपाय लाए हैं। एक प्‍लास्टिक की पन्‍नी लें उसमें डिजाइन बनाएं और नाखूनों को उस पर रख दें डिजाइन छप जाएगी।

आसानी पाएं मार्बल्स इफेक्ट

एक और नई डिजाइन आप प्‍लास्टिक की पन्‍नी की मदद से बना सकते हैं जिसे मार्बल्स इफेक्ट कहते हैं। पहले नाखूनों में बेस कलर लगाएं और सूखनें के लिए छोड़ दें। फिर डबल कोट नेल प्रिंट लगाएं और प्‍लास्टिक की मदद से असे क्रंबल करदें। ऐसा करने से आसानी से आपके नाखूनों के मार्बल्स इफेक्ट मिल जाएगा।

 

घर में पाएं फ्रेंच मैनीक्योर

अब परफेक्ट फ्रेंच मैनीक्योर पाने केलिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। खूबसूरत दिखने वाला ये फ्रेंच मैनीक्योर बहुत कठिन होता है। इसके लिए पहले नेल के उपर बेस कोट का लगाएं। उसके उपर स्टिकर चिपकायें, जहां आप फ्रेंच मैनीक्योर लगाना चाहते हैं। स्टिकर हटाते ही आपको परफेक्ट फ्रेंच मैनीक्योर नेल प्राप्त मिल जाएगा।

खुद बनाएं डॉटिंग टूल

आमतौर पर लोग पोल्का डॉट्स वाले नेल आर्ट फॉलो करते हैं। इसे आप बहुत आसानी से पिन, पेंसिल, और टूथपिक की मदद से बना सकते हैं।जितने बड़े डॉट चाहें वैसे आकार की चीजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.