Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नेपाली पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर

Lakhimpur/Dev Srivatava: भारत-नेपाल सीमा पर इस समय स्मैक का धंधा जोरों पर चल रहा है। आए दिन कोई न कोई तस्कर या स्मैकिया धरा जाता है। लेकिन पुलिस इसका खुलासा नहीं करती है। 10-15 दिन पहले भी तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा था लेकिन उनको लेन-देन करके छोड़ दिया गया। बीते दिवस नेपाल पुलिस ने रननगर निवासी प्रधान मलूक सिंह के भतीजे वीरू को स्मैक (सात ग्राम) के साथ जसनगर घाट नेपाल के पास पकड़ लिया। इसके बाद उसे पकड़कर टीकापुर ले गई है। बताते चलें कि स्मैत का नशा बार्डर पर बड़े रूप में चल रहा है। तमाम युवा इसके आदी हैं। इस लत में पड़कर वह न केवल अपना पैसा बर्बाद कर रहे हैं बल्कि तलब मिटाने के लिए चोरी-चकारी कर व अपराध तक को अंजाम देने से नहीं हिचकते। लेकिन सब कुछ जान कर भी पुलिस अंजान बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.