Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

निशंक ने कहा, भाजपा उत्तराखंड व यूपी में बनाएगी सरकार

nishankदेहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनाने जा रही है। दोनों राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल होगा। 

पिछले एक सप्ताह से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पार्टी के चुनाव अभियान में बतौर स्टार प्रचारक मोर्चा संभाले डॉ. निशंक ने जागरण से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर दिशा में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर राजनीतिक दलों में जीत के दावे भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों को देश के हर कोने में समर्थन मिल रहा है। उड़ीसा के बाद अब महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा ने जो एतिहासिक सफलता हासिल की है, वह इसका प्रमाण है। 

गोरखपुर की सात विधानसभा क्षेत्रों में कई जनसभाएं कर चुके डॉ. निशंक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल से आजिज आ चुकी है। हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का वर्चस्व है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी नैया डूबते देख सपा ने कांग्रेस का हाथ थामा, है मगर इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। कांग्रेस का देशभर में वैसे भी जनाधार सिमटता जा रहा है। इस विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.