Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नहर में प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिलने में मचा हड़कंप, ऑनर किल‌िंग की आशंका

lovers-death_1494654855बाराबंकी के देवा क्षेत्र में एक लड़के और लड़की की दुपट्टे से बंधी हुई लाश शारदा नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोताखोरों से लाश निकलवाकर शिनाख्त कर ली है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है जबक‌ि गांव वालों के बीच ऑनर किलिंग की चर्चा है।
जानकारी के मुताबिक देवा क्षेत्र की माती चौकी के अंतर्गत शारदा नहर में जमुवासी गांव की सुधा विश्वकर्मा (17) और गांव में रहने वाले रंजीत यादव (19) की लाश नहर में दिखाई दीं। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने गोताखोरों से लाश निकलवाई। दोनों के हाथ दुपट्टे से बंधे हुए थे। सुधा और रंजीत 11 तारीख से घर से लापता थे। गांववालों ने बताया क‌ि दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था। पुल‌िस का कहना है क‌ि दोनों ने खुद को एक साथ बांधकर आत्महत्या कर ली है जबक‌ि गांव में ऑनर क‌िल‌िंग की चर्चा है।

लड़की के पिता ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 10:00 बजे शौंच के बहाने घर से ‌न‌िकली ‌‌फ‌िर वापस नहीं आई। लड़की की मां उस ‌द‌िन अपनी बहन के यहां शादी में गई हुई थी। लड़की के भाई अनूप विश्वकर्मा ने बताया कि लड़का अपने मामा के यहां कई साल से लखनऊ टाटा मोटर्स में काम करता था। भाई ने बताया क‌ि कई साल से उसका अफेयर सुधा से था। घरवालों को इस बात की जानकारी नहीं थी।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.