Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नए अवतार में जल्द दिखेगा नोकिया 3310

nokia3310new-15-02-2017-1487151613_storyimageफरवरी के अंत में होने वाला टेक जगत के मेले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में नोकिया अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने कहा है कि एचएमडी ग्लोबल कंपनी नोकिया 3 और नोकिया 5 के अलावा बेहद लोकप्रिय फोन नोकिया 3310 को भी लॉन्च कर सकती है। ब्लास ने इशारों में बताया है कि नोकिया 6 को चीन के बाहर उपलब्ध कराए जाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

कंपनी की योजना से जुड़े एक शख्स के हवाले से लिखा है कि नोकिया के एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में कुल चार फोन लॉन्च किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा है कि नोकिया 3 और नोकिया 5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलेंगे। नोकिया 5 में 5.2 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ 2 जीबी रैम होंगे। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। साथ ही दावा किया गया है कि नोकिया 3310 के नए अवतार को 59 यूरो (करीब 4,500 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। नोकिया के प्रशंसकों के लिए नोकिया 3310 अपने जमाने का आईफोन था।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.