Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धौरहरा पुलिस ने पकड़ी दो अवैध असलहा फैक्ट्री

Lakhimpur/Dev Srivastava: धौरहरा पुलिस ने सूचना के आधार पर एक गांव में चल रही दो असलहा फैक्ट्रियों पर छापा मारा। यहां से पुलिस के निर्मित व अर्द्धनिर्मित असलहे मिले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

01_resized_5
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खगियापुर में पुलिस को अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली थी। इस पर कोतवाल रामजीत चौधरी दल-बल के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने किशोरी व गुड्डू के घर में छापेमारी की तो वहां से उन्हें आधा दर्जन निर्मित व आधा दर्जन अर्द्धनिर्मित असलहे मिले। इसके अलावा पुलिस ने असलहा निर्माण में प्रयुक्त की जा रही ड्रिल मशीन, हथौड़ी व शिकंजा को भी अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि उक्त दोनों आरोपी अवैध असलहे का निर्माण करते थे और उनकी चोरी-छिपे बिकवाली करते थे। पुलिस ने असलहों सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत धौरहरा कोतवाल रामजीत चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। दोनों व्यक्ति इस अवैध कृत्य को अंजाम देते पकड़े गए। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ऐसे अवैध कारनामों को अंजाम देने वालों का पता लगाने के लिए मुखबिरों का जाल फैलाया गया है। इन पर पूरी तरह से लगाम लगाया जाएगा।

जिला मुख्यालय सहित कई जिलों में होती है बिकवाली

धौरहरा में पकड़ी गई अवैध असलहा फैक्ट्री तो बानगी भर है। इसके अलावा रकेहटी, निघासन, पलिया, ईसानगर सहित लगभग सभी तहसील क्षेत्रों में अवैध असलहा बनाने व उनकी बिक्री के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। इन असलहों को न केवल आस-पास या मुख्यालय में खरीददारों तक बल्कि पड़ोसी जिलों व नेपाल राष्ट्र में भी पहुंचाए जाते हैं। अपराधों में लिप्त लोगों के पास से भी पुलिस को कई बार ऐसे ही अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.