Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धोनी की ‘आखिरी कप्तानी’ में इंडिया की हार, तीन विकेट से जीता इंग्लैंड

नीली जर्सी में बतौर कप्तान आखिरी बार खेल रहे महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में इंडिया-ए को इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारत-ए ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए इस अभ्यास मैच में धोनी (नाबाद 68) की चिर-परिचित कप्तानी पारी के बल पर 304 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इंग्लैंड ने सैम बिलिंग्स (93) के बल पर सात गेंद शेष रहते 307 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

47-dhonistory_5

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर इंडिया-ए को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत-ए ने अंबाती रायडू (100), धौनी, शिखर धवन (63) और युवराज सिंह (56) की शानदार पारियों की मदद से पांच विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए।

धौनी ने वोक्स द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाते हुए 23 रन जुटाए और टीम को 304 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया।

इंग्लैंड ने सैम बिलिंग्स (93) और जेसन रॉय (62) की बदौलत इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को रॉय और एलेक्स हेल्स (40) ने मजूबत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इस स्कोर पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हेल्स को पवेलियन पहुंचाया।

हेल्स के बाद रॉय और कप्तान इयान मोर्गन (3) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। अच्छी शुरुआत से मजबूत दिख रही इंग्लैंड ने 17 रनों की भीतर तीन विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड का स्कोर 112 रनों पर तीन विकेट था।

यहां से बिलिंग्स ने जोस बटलर (46) के साथ चौथे विकेट के लिए 79 और फिर लियाम डॉसन (41)के साथ छठे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचाया।

जीत जब करीब थी तभी 290 के कुल स्कोर पर बिलिंग्स और डॉसन पवेलियन लौट गए। 85 गेंदें खेल आठ चौके मारने वाले बिलिंग्स को हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया जबकि डॉसन कुलदीप का शिकार बने।

अंत में वोक्स (नाबाद 11) और आदिल राशिद (नाबाद 6) ने इंग्लैंड को जीत दिलाई।

इंडिया-ए की तरफ से कुलदीप ने पांच विकेट लिए। पांड्या और युजवेन्द्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। धवन के साथ पारी की शुरुआत करने आए मनदीप सिंह (8) 25 के कुल स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। रायडु ने फिर धवन के साथ टीम को मजबूती प्रदान की और दूसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। धवन के जाने के बाद रायडु ने युवराज के साथ भी बड़ी साझेदारी की और तीसरे विकेट के लिए 91 रन टीम के खाते में डाले।

227 के कुल स्कोर पर रायडु रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने शतकीय पारी में 97 गेंदों का सामना किया तथा 11 चौके और एक छक्का लगाया। धौनी मैदान पर उतरे लेकिन उनके पुराने जोड़ीदार युवराज कुछ ही देर बार जैक बॉल की गेंद पर राशिद को कैच थमा कर पवेलियन लौट गए।धौनी ने अंत के ओवरों में आक्रामक रुख अख्तियार किया और तेजी से रन बनाए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 40 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.