Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दो सगे भाइयों से छह लाख की लूट

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
थाना सिंगाही में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक ही गांव के दो सगे भाइयों के घरों में गन प्वाइंट  की नोक पर बारी-बारी से परिवार को बंधक बनाकर करीब छह लाख की लूट की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। डकैती की इस वारदात के बाद परिजन खौफजदा है। 

  •  प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव सिंगहाकलां में बीती रात हथियार से लैश नकाबपोश बदमाश सामने की दीवार फांद कर रात के दो बजे घर के अंदर प्रवेश कर गए।  घर के आंगन में सो रहे आरिफ अली को जगाकर उनकी कनपटी पर असलहा रखकर बंधक बना लिया।
  • उसके बाद उनकी पत्नी से कमरे की चाभी मांगी। चाभी देने में आनाकानी करने पर बदमाशों ने उसके पुत्र अंजान आठ साल को उठाकर उल्टा कर सिर के भल जमीन पर पटकने की धमकी देने लगेे।
  • जिसके बाद चाभी बदमाशों को सौंप दी गई। बदमाशों ने इतमिनान से पूरे कमरे को खंगाल कर दो लाख सैतालिस हजार की नकदी व एक जोड़ी झुमकी, एक मांग टीका, दो झूलनियां, दो मंगल सूत्र, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी हाथ फूल, एक जोड़ी निकलेश लूट लिया।
  • उसके बाद बदमाशों ने सगे भाई अतहर अली के घर को अपना टारगेट बनाया और उसी पुराने अंदाज में परिजनों को बंधक बनाकर 38 हजार की नकदी व दो लाख के आभूषणों पर हाथ साफ कर तमंचा हवा में लहराते हुए फरार हो गए। डकैती की तहरीर पुलिस को दे दी गई है लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।