Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बनेंगी ऑस्‍कर अवॉर्ड्स का हिस्सा

meet-priyanka-chopra-the-former-miss-world-winner-who-snagged-the-lead-role-on-abcs-new-hit-show-quanticoइस साल ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में भारतीय फिल्‍मों के लिए कोई ज्‍यादा बड़ी खबर भले ही न हो लेकिन एक बड़ी खबर ये है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 89वें ऑस्‍कर अवॉर्ड्स का हिस्‍सा बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने दी है। प्रियंका ने इंग्लिश रॉक बैंड ‘द रॉलिंग स्टोन्स’ के प्रमुख जैगर के साथ खींची गई एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस खबर का खुलासा किया है। एयरपोर्ट पर ली गई इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘ऑस्कर हम यहां आ गये हैं। मिक जैगर। ला ला लैंड।’

प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन का दिया था अवॉर्ड

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले साल पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड्स का हिस्‍सा बनी थीं। तब उन्होंने अभिनेता लीव श्राइबर के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए एकेडमी अवॉर्ड दिया था। उस समय उन्होंने डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइन किया गया सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था। प्रियंका की वो ड्रेस गूगल पर ऑस्‍कर में 7वीं सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली ड्रेस बनी गई थी। फिलहाल हॉलीवुड सीरिज क्वांटिको के बाद प्रियंका अब फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में वह ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगीं। 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.