Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देवरिया कलेक्ट्रेट का इंग्लिश दफ्तर जल कर राख

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आज देवरिया कलेक्ट्रेट तड़के आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि इंग्लिश दफ्तर तड़के जल कर राख हो गया।20_01_2017-20-01-2017

इंग्लिश दफ्तर में रखी गईं लगभग सभी फाइलें जलकर नष्ट हो गईं हैं। दमकल कर्मियों के प्रयास से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आज पौ फटने से पहले टहलने निकले लोगों ने यहां के प्रशासनिक कार्याधिकारी के कार्यालय से आग की लपटें उठते देखी। यह जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल को दी गई। इसके तत्काल बाद पुलिस लाइन से दमकल की गाडिय़ां कलेक्ट्रेट की ओर दौड़ पड़ीं।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने आग की घटना से डीएम को अवगत कराया और पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। कुछ ही देर में जिलाधिकारी अनीता श्रीवास्तव भी पहुंच गईं। इस बीच बेकाबू आग से पार पाने के लिए उच्चाधिकारियों ने गोरखपुर भी संपर्क साधा। वहां से भी दमकल का वाहन देवरिया पहुंचा।

इसके अलावा नगर पालिका का टैंकर भी कलेक्ट्रेट भेजा गया। सात बजे के बाद आग की लपटें कम हुई। इस घटना में पासपोर्ट /ईआरके से संबंधित सभी कागजात पूरी तरह से राख हो गए। शार्ट सर्किट से आग लगने को बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.